गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करी

feature-top

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता की पत्नी पर की गई टिप्पणी के मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष खेड़ा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं।

असम में चुनाव से कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने आरोप लगाया था कि उनके पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट, दुबई में दो संपत्तियां और फर्जी कंपनियों में संपत्तियां हैं।


feature-top