रायपुर में आवासीय खेल अकादमी ट्रायल 28 अप्रैल से होगा शुरू

feature-top

रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय खेल अकादमी के चयन ट्रायल 28 अप्रैल से शुरू होंगे।

तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के ट्रायल 28-29 अप्रैल को, जबकि हॉकी और एथलेटिक्स के ट्रायल 30 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किए जाएंगे। सभी ट्रायल सुबह 7 बजे से होंगे।

13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। पहले दिन पंजीयन, दस्तावेज जांच और फिटनेस टेस्ट होगा, जबकि दूसरे दिन खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, शिक्षा, खेल किट और बीमा की सुविधा मिलेगी।


feature-top