बिलासपुर: अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, 54 सिलेंडर जब्त, हड़कंप

feature-top

शहर में अवैध गैस कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सुबह सरकंडा स्थित सीपत चौक इलाके में छापेमारी की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का काम चल रहा था।

जांच के दौरान टीम ने मौके से कुल 54 गैस सिलेंडर जब्त किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां बिना किसी वैध अनुमति के सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी, जो न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि गंभीर हादसे का कारण भी बन सकती थी।

प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


feature-top