ईरान द्वारा ज़ब्त जहाज़ पर राजस्थान का मर्चेंट नेवी अधिकारी सवार

feature-top

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में भारत आ रहे एक कंटेनर जहाज़ को ज़ब्त कर लिया है। जहाज़ के क्रू सदस्यों में राजस्थान के श्री गंगानगर ज़िले का एक मर्चेंट नेवी अधिकारी भी शामिल है। यह जानकारी उसके परिवार ने दी।

'एपामिनोंडेस' (Epaminondes) नाम के इस जहाज़ को भारत की ओर जाते समय रोका गया था। जहाज़ पर सवार 21 क्रू सदस्यों में श्री गंगानगर के सद्भावना नगर का रहने वाला वाइस कैप्टन संजय महार (38) भी शामिल है।


feature-top