'AAP नेता अपनी ओरिजनल पार्टी में जा रहे, देखना है कि केजरीवाल कब जाएंगे': भूपेश बोले

feature-top

रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपनी “ओरिजनल पार्टी” में वापस जा रहे हैं। बघेल ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अब सबकी नजर इस बात पर है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा का रुख करते हैं। उन्होंने बातचीत में आरोप लगाया कि पार्टी की शुरुआत ऐसे लोगों के साथ हुई थी, जिनका झुकाव पहले से ही एक खास विचारधारा की ओर रहा है। इस घटनाक्रम के बाद राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं के फैसले को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


feature-top