भारतमाला घोटाला: गोपाल गांधी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की रेड

feature-top

भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर छापा मारा। अभनपुर स्थित घर और ऑफिस सहित आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर टीम ने दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाले।

जांच में सामने आया है कि रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई। आरोप है कि अधिकारियों और जमीन दलालों की मिलीभगत से कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि दिखाकर मुआवजा कई गुना बढ़ाया गया, और एक ही जमीन को कागजों में टुकड़ों में बांटकर अलग-अलग लोगों के नाम पर भुगतान किया गया।


feature-top