बंगाल : अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज आखरी दिन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, उनमें कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं।
सभी प्रमुख दलों के नेता राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगतदल के जिलेपी मठ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो रोड शो करेंगे। पहला बेहाला थाना से मंटन तक होगा। दूसरा हुगली के चंदननगर बागबाजार में होगा। तृणमूल नेता ममता बनर्जी के आज कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। वह जादवपुर और टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जादवपुर के सुकांत सेतु से जनसभा में शामिल होंगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
