भारतमाला घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश

feature-top

 धमतरी जिले के कुरुद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले के जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी.

पौ फटने से पहले कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम बीते सात घंटों से अपनी पड़ताल जारी रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ-साथ उसके संबंध में पूछताछ भी कर रहे हैं.


feature-top