बंगाल: तृणमूल सांसद ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया कार पर हमले का आरोप

feature-top

आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार का आखिरी चरण था, जब वह पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में जा रही थीं, तो हुगली ज़िले के गोगहाट में BJP के गुंडों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।

इस आरोप को खारिज करते हुए BJP ने दावा किया कि बाग सिर्फ़ "ड्रामा" कर रही हैं और असल में TMC के कार्यकर्ताओं ने ही भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था।

CEO के एक अधिकारी ने बताया कि इस कथित घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है और केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं।


feature-top