आम नहीं, ‘अरबपति’ पार्टी है AAP: कांग्रेस नेता अजय माकन

feature-top

आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अब “अरबपतियों की पार्टी” बन चुकी है और उसने पैसे के बदले राज्यसभा की सीटें बेची हैं। माकन के इस बयान से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है, वहीं AAP की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


feature-top