पंजाब : गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

feature-top

पुलिस ने बताया कि पंजाब के बटाला में अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह घटना श्री हरगोबिंदपुर उपमंडल के भोमा गांव में हुई।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने टहल रहे तीन लोगों पर गोली चलाई। एसपी के अनुसार, मृतकों की पहचान कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। घायल जुगराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस घटना में जबरन वसूली या धमकी भरे फोन कॉल का कोई पहलू सामने नहीं आया है।


feature-top