- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर: गोपाल गांधी के घर छापेमारी करने पहुंचे अफसरों से की गई धक्का-मुक्की
रायपुर: गोपाल गांधी के घर छापेमारी करने पहुंचे अफसरों से की गई धक्का-मुक्की
28 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई है।
अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की ओर से लिखित शिकायत सीधे अभनपुर थाने में दी गई है। ईडी अफसरों ने अपनी शिकायत में बताया कि छापेमार कार्रवाई के दौरान गोपाल गांधी के पिता सत्यनारायण गांधी और उनके भाई जय प्रकाश गांधी ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
