माली आतंकी हमले में रक्षा मंत्री सादियो कामारा की मौत, भारत ने की कड़ी निंदा

feature-top

भारत ने माली में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है, जिनमें देश के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कामारा सहित कई लोगों की मौत हो गई। भारत ने इस हमले को बेहद निंदनीय बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही भारत ने माली की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ एकजुटता जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।


feature-top