'नारी शक्ति' विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है: पीएम मोदी

feature-top

वाराणसी में आयोजित एक महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों में महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने “नारी शक्ति” को विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ बताते हुए जोर दिया कि देश की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार नीति-निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


feature-top