पुणे : बंद पड़े जल संयंत्र में क्लोरीन गैस रिसाव के बाद 24 लोग अस्पताल में भर्ती

feature-top

पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस रिसाव के कारण कम से कम 22 निवासी और दो दमकलकर्मी अस्पताल में भर्ती कराए गए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिसाव गंगाधाम इलाके में एक बंद पड़े जल शोधन संयंत्र के गोदाम में क्लोरीन से भरे एक पुराने टैंक से रात करीब 1 बजे शुरू हुआ।

एक दमकल अधिकारी ने बताया, "रिसाव और उसके बाद गैस फैलने के कारण आसपास के निवासियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सूचना मिलते ही दमकल दल को मौके पर भेजा गया। कई नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और सुरक्षा उपकरणों की सहायता से रिसाव वाले टैंक को बंद कर दिया गया।"

उन्होंने बताया कि इस दौरान 22 निवासियों और दो दमकलकर्मियों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


feature-top