भारतमाला घोटाला मामला: दुर्ग में अमर इंफ्रा ग्रुप में ED की दबिश

feature-top

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए दुर्ग में एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने कारोबारी चतुर्भुज राठी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों की टीम महेश कॉलोनी स्थित अमर इंफ्रा ग्रुप के कार्यालय पहुंची, जहां दस्तावेजों की जांच के साथ डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर इंफ्रा ग्रुप के तहत छह फर्म संचालित होती हैं, जिनका संबंध चतुर्भुज राठी से है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


feature-top