बिलासपुर: बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर ED की दबिश पहुंची टीम

feature-top

दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है. 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है.


feature-top