गुजरात: मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दलितों से भेदभाव का आरोप

feature-top

जूनागढ़ के विसावदर तालुका स्थित भूतड़ी गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान कथित जातिगत भेदभाव का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय रामजी मंदिर में आयोजित 'पटोत्सव' और 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दौरान आरोप है कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया।

बताया जा रहा है कि सामूहिक भोज में उन्हें अन्य लोगों के साथ समान रूप से शामिल होने से रोका गया और कथित रूप से उनका अपमान भी किया गया। घटना के बाद गांव में नाराजगी बढ़ गई है और सामाजिक तनाव का माहौल बन गया है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है।


feature-top