कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी

feature-top

कमर्शियल एलपीजी (19 किलो) की कीमत में औसतन 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3,071.50 रुपये हो गई है (पहले यह 2,078.50 रुपये थी)। इसी तरह, मुंबई में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,031 रुपये से बढ़कर 3,024 रुपये हो गई है।

खास बात यह है कि 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तीन बार बढ़ोतरी हुई है। पहली बढ़ोतरी मार्च में 144 रुपये की हुई, और फिर 1 अप्रैल को लगभग 200 रुपये की एक और बढ़ोतरी हुई।


feature-top