'चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी' राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले गैस पर वार, फिर पेट्रोल-डीजल पर वार।” उन्होंने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत में ईंधन और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


feature-top