आठवें वेतन आयोग के समक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने रखा व्यापक मांग-पत्र

feature-top

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष राज्य के शासकीय, अर्धशासकीय, निगम-मंडल, शिक्षक एवं पेंशनभोगियों के हितों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुवार सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं सेवा शर्तों में व्यापक सुधार की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन आयोग को प्रेषित किया है।


feature-top