बिलासपुर: शराब घोटाले में कारोबारी से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे, नगद जब्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ED की टीम के द्वारा बिलासपुर में प्रमुख सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर हुई इस कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है,

बता दे कि ED की टीम ने विवेक अग्रवाल के आवास और प्रतिष्ठान पर एक साथ छापा मारा। दिनभर चली इस कार्रवाई में करीब 17 किलो सोना, लगभग 3 करोड़ रुपये कीमत के हीरों के हार और भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


feature-top