एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

feature-top

एयर इंडिया द्वारा जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इसे "घोर कुप्रबंधन" करार दिया। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार बढ़ती लागत और एयरलाइन सेक्टर की चुनौतियों को संभालने में विफल रही है, जिससे देश के आर्थिक हित प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी का असर यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन पर भी पड़ सकता है।


feature-top