कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथियों को 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' घोषित किया

feature-top

कनाडा की खुफिया एजेंसी ने कनाडा में मौजूद खालिस्तानी चरमपंथियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक निरंतर खतरा बताया है और चेतावनी दी है कि कुछ लोग खालिस्तान आंदोलन से जुड़ी हिंसक अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कनाडाई संस्थानों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

यह चेतावनी कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) द्वारा जारी 2025 की सार्वजनिक रिपोर्ट में दी गई है, जिसमें कनाडा की धरती से संचालित होने वाले चरमपंथी नेटवर्क को लेकर बढ़ती चिंताओं का उल्लेख किया गया है।


feature-top