रायपुर: फर्जी नियुक्ति पत्र से ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

feature-top

रायपुर में फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले शिक्षक और क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से फर्जी आदेश बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और करीब 3 दर्जन लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये वसूले। मामले की शिकायत के बाद थाना राखी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसमें दोनों आरोपियों का खुलासा हुआ।


feature-top