तमिलनाडु : डीएमके-एआईएडीएमके के गठबंधन से सरकार बनने की कोई संभावना नहीं

feature-top

कुछ मीडिया रिपोर्टों में संकेत दिया गया है कि डीएमके और एआईएडीएमके, अभिनेता से नेता बने विजय की टीवीके पार्टी (जिसके पास 108 विधायक हैं) को पछाड़कर सरकार बनाने के लिए हाथ मिला सकती हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे "अटकल" करार दिया है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय की पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।“इसी वजह से कुछ मीडिया संस्थानों ने यह अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि डीएमके और एआईएडीएमके संयुक्त रूप से सरकार बनाएंगी। क्या आपको लगता है कि यह संभव है?”, पूर्व सांसद और एआईएडीएमके के पूर्व नेता पी.के.सी. पलानीसामी ने सवाल किया।

उन्होंने पीटीआई को बताया कि “अगर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की संभावना भी है, तो दोनों को मंत्री पदों के आवंटन में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री कौन होगा? यह एक बड़ा सवालिया निशान होगा।” पलानीसामी ने यह भी बताया कि डीएमके और एआईएडीएमके दोनों के कई नेता इस गठबंधन को स्वीकार नहीं करेंगे।


feature-top