तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा

feature-top

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है। मान ने जालंधर और अमृतसर में हुए हालिया बम धमाकों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। चुघ ने सबूत पेश करने या इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि मान ने निराधार आरोप लगाकर अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। नोटिस में सात दिनों के भीतर बयान वापस लेने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।


feature-top