ममता बनर्जी के समर्थन में अखिलेश यादव पहुंचे कोलकाता

feature-top

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कथित धांधली के आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि बंगाल में जो हुआ, वह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है और बीजेपी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा, “दीदी, आप हारी नहीं हैं,” और दावा किया कि चुनाव में मतदाताओं पर दबाव बनाकर वोट डलवाए गए।


feature-top