बंगाल: सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या में इस्तेमाल बाइक का मालिक मिला

feature-top

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की गई बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक, बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 है, जो विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर दर्ज है। पुलिस अब बाइक के मालिक और चोरी की कड़ी को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


feature-top