जांजगीर–चांपा: पीएमश्री स्कूल में “गॉड इज ग्रेट” गाने पर बवाल, सुशासन तिहार के शिविर में हुई शिकायत

feature-top

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला इन दिनों विवादों में है। स्कूल की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज पर आरोप है कि प्रार्थना सभा में बच्चों को राष्ट्रगान “जन गण मन” की जगह “गॉड इज ग्रेट” जैसे धार्मिक वाक्य सिखाए जा रहे थे। इस मामले की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने सरकारी स्कूल में धार्मिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


feature-top