रायपुर: जनगणना ड्यूटी पर गए शिक्षक से मारपीट, FIR दर्ज

feature-top

रायपुर। राजधानी में जनगणना कर्मी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका जनगणना कार्य के लिए बीएसयूपी कालोनी सिमरन सिटी ग‌ई थीं। जहां युवक ने जनगणना को फालतू बता गाली गलौज, धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया। शिक्षिका ने टिकरापारा थाने में धारा 296,351-2,221 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।


feature-top