खड़गवां: सब्जियों के बीच उगाई जा रही थी गांजे की खेती, खड़गवां पुलिस की कार्रवाई में खुलासा

feature-top

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में खड़गवां पुलिस ने ग्राम मंगोरा के अकला मोहपारा में कार्रवाई करते हुए सब्जियों की आड़ में की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने साग-सब्जियों के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे से जुड़े ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अवैध खेती या कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


feature-top