कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का बेंगलुरु में निधन

feature-top

कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। डी सुधाकर बीते दिनों कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज बेंगलुरु के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में चल रहा था। डी सुधाकर कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री थे। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शोक जताया। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने भी इसे कर्नाटक कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताई।


feature-top