पश्चिम बंगाल: TMC पंचायत सदस्य का शव मिलने से गरमाई सियासत

feature-top

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद राज्य की राजनीति फिर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया है कि मृतक पार्टी का पंचायत सदस्य था और उसकी हत्या चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी है। पार्टी का आरोप है कि राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में अब तक उसके छह कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए घटना से किसी भी तरह की संलिप्तता से खुद को अलग बताया है। मामले की जांच जारी है।


feature-top