पंजाब: सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई बीजेपी में शामिल

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान, तीन अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उनके साथ, बरनाला के व्यवसायी और NRI बलजिंदर सिंह बरनाला, और जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज के पूर्व PA मनजिंदर सिंह साजन खेड़ा भी BJP में शामिल हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पंजाब BJP प्रमुख सुनील जाखड़ ने इन नेताओं का BJP में स्वागत किया और कहा कि वे मूल रूप से बदलाव की उम्मीद में AAP में शामिल हुए थे, लेकिन जब उनके वे सपने टूट गए, तो उन्होंने अब BJP परिवार का हिस्सा बनने का फैसला किया है।


feature-top