रायपुर: 20 मई को बंद रहेगी दवाई दुकानें

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दवा विक्रेताओं ने जनस्वास्थ्य और औषधि व्यापार में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को जिला दवा विक्रेता संघ ने कलेक्टर से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पष्ट किया कि 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद पूरी तरह से न्यायसंगत है और सरकार को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।


feature-top