बालोद: पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की मौत

feature-top

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें एक महिला मजदूर भी शामिल बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, जबकि तीनों मजदूरों की मौत की आशंका ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।


feature-top