पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामला : ममता बनर्जी वकील का गाउन पहनकर हाई कोर्ट पहुंचीं

feature-top

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी आज चुनाव के बाद कथित हिंसा और पार्टी कार्यालयों पर हमलों के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय में पेश हुईं। इस मामले में खास बात यह थी कि ममता बनर्जी उच्च न्यायालय में वकील का गाउन पहनकर पेश हुईं।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे। यह मामला तृणमूल कांग्रेस की ओर से अधिवक्ता शिरशन्या बंद्योपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका से संबंधित है, जिसमें पार्टी कार्यालयों पर हमले और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया गया है।


feature-top