छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिक्लबॉल लीग : अमित जिंदल की टीम "कानक्रिट कोर्ट किंग्स" ने जीता ख़िताब

feature-top

छग प्रदेश पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिक्लबॉल लीग का आयोजन दिनांक 13 -14 मई कों स्पलेश एंड स्मेश पिक्लबॉल कोर्ट श्याम नगर में किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के 60 खिलाड़ी भाग ले रहे है आज इस पिकलबाल लीग का समापन हुआ जिसमे विजेताओं कों पुरसस्कृत कोरपोरेट कनेक्ट के संदीप शर्मा, माय एफएम के शाजी लुकोसे, babuaa.com aur SUMUP magazine के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कटारिया, RJ आँचल एवं RJ लावन्या, कीवी कीवी के हर्ष मानिक एवं छ्ग पिकलबाल के सेकरेट्री रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया इस अवसर पर व्ही आई पी क्लब रेंजर्स के टीम ओनर चरणदीप सिंह खनुजा, पीकल प्रो टीम के ऑनर प्रभात पट्टावी एवं अभीशेक सुहाने भी मौजूद थे l आज इस टूर्नामेंट के सेमीफइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गये 

सेमिफाइनल में कंक्रीट कोर्ट किंग्स ने टॉप कोर्ट टाइटन्स कों 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया वही द पीकल प्रो ने टीम वि जी आर कों 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया 
फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में कानक्रिट कोर्ट किंग्स  ने टीम पीकल प्रो कों 5-2  से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया विजेता कानक्रिट कोर्ट किंग में शौर्य मानिक(कप्तान ), हेनरी एवं रोहीन सेंटियागो, खिरमान तांडी,सुफल शर्मा, मानवीक, कियान कटारिया रीना अग्रवाल, हैमिका जिंदल ब्रांड एम्बेसेडर आर्यन भाटिया थे वही उपविजेता टीम में लुकेश नेताम (कप्तान ),प्रभात पट्टावी, अभिषेक सुहाने, रिधान गोयनका, जितेश दुलेश्वर साहू, रौनक़ जैन, शिल्पी मटरेजा, दिनेशवरी तांडी, ब्रांड एम्बेसेडर अद्विक सिंह राजपूत थे 

टीमों के ब्रांड  एम्बेसडर लिटिल चेम्प के लीग मैच से हुआ जिसमे फाइनल में अथर्व पांडे ने आर्यवीर सिंग कों 15-11 से हराकर इस टूर्नामेंट के लिटिल चेम्प विजेता बने, छत्तीसगढ़ पिकलबाल संघ के इस प्रयास कि सभी ने सराहना की l इस टूर्नामेंट के चीफ कोरडीनेटर सुमित कटारिया है छग प्रदेश पिक्लबॉल के सेकरेट्री रूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी


feature-top
feature-top