छत्तीसगढ़ व्यापम में 17 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन

feature-top

छत्तीसगढ़ व्यापम ने प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं पास अभ्यर्थी 17 पदों पर 8 जून शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 9 से 11 जून तक होगा। परीक्षा की संभावित तारीख 26 जुलाई तय की गई है, जबकि प्रवेश पत्र 20 जुलाई को जारी होंगे। परीक्षा पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी आवेदन के पात्र हैं। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा होगा, जिसे परीक्षा में शामिल होने पर अभ्यर्थियों के खाते में वापस किया जाएगा।


feature-top