भ्रामक खबर :महाराष्ट्र में Uber, Ola और Rapido पूरी तरह बंद होंगे

feature-top

महाराष्ट्र सरकार ने ओला और उबर सहित राइड-हेलिंग सेवाओं के राज्य में पूरी तरह बंद होने के दावों का खंडन किया है। महाराष्ट्र सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय (डीजीआईपीआर) ने एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे दावे "भ्रामक" हैं। डीजीआईपीआर ने कहा, "सोशल मीडिया पर यह दावा कि महाराष्ट्र में ओला, उबर और रैपिडो की सभी सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं, भ्रामक है।"


feature-top