दिल्ली : मेट्रो में यात्रियों की बढ़ी सुविधा

feature-top

दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने बढ़ती भीड़ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 18 मई से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे कुल 24 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ेंगी। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, टिकट काउंटर, DFMD और बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। DMRC ने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत बताया है, जिसमें रेलवे स्टेशन, ISBT, एयरपोर्ट, RRTS, नोएडा और गुरुग्राम मेट्रो जुड़ी हैं। 160 स्टेशनों पर लास्ट माइल सुविधा, 126 पर पार्क एंड राइड और ई-रिक्शा, बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
 


feature-top