8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक में DA और पेंशन पर चर्चा

feature-top

18 मई से आठवें वेतन आयोग की बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की टीम 18 और 19 मई को हैदराबाद में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स संगठनों और यूनियनों से चर्चा करेगी। इसके बाद आयोग विशाखापत्तनम, श्रीनगर और लेह का दौरा करेगा। कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक वेतन ₹18 हजार से बढ़ाकर ₹69 हजार करने, फिटमेंट फैक्टर 3.83 गुना करने, डीए मर्जर और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग रखी है। आयोग को 18 महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है, जिसके बाद सैलरी और पेंशन पर फैसला होगा।
 


feature-top