CBSE बोर्ड ने घटाई रीचेक फीस

feature-top

सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के बीच छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस घटाकर काफी कम कर दी है। अब उत्तर पुस्तिका देखने और सत्यापन के लिए 100-100 रुपये, जबकि किसी प्रश्न की दोबारा जांच के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। अगर जांच में अंक बढ़ते हैं तो पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। पहले स्कैन कॉपी के लिए 700 रुपये, सत्यापन के लिए 500 रुपये और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क लगता था। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्र खुद आवेदन कर सकेंगे।
 


feature-top