विजय को 2 साल न करें परेशान: रजनीकांत

feature-top

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा बयान दिया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान रजनीकांत ने कहा कि जनता को विजय से बड़ी उम्मीदें हैं और उन्हें काम करने का पूरा मौका मिलना चाहिए। उन्होंने विजय के प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि शुरुआती दो साल तक मुख्यमंत्री को परेशान या विवादों में नहीं घसीटना चाहिए। रजनीकांत ने कहा कि अब विजय सिर्फ फिल्म स्टार नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए फैंस को जिम्मेदारी और अनुशासन दिखाना होगा। इससे पहले कमल हसन भी विजय का समर्थन कर चुके हैं।
 


feature-top