छत्तीसगढ़ : RTE एडमिशन फिर शुरू, निजी स्कूलों ने बदला फैसला

feature-top


छत्तीसगढ़ में RTE को लेकर निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि 18 मई से प्रदेशभर के निजी स्कूल फिर से RTE के तहत प्रवेश देंगे, ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। स्कूल संचालक लंबे समय से प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने और एंट्री क्लास नियम में बदलाव की मांग कर रहे हैं। संगठन का दावा है कि आंदोलन के कारण 33 में 29 जिलों में आधे से ज्यादा सीटें खाली रहीं। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
 


feature-top