शेयर नियमों के उल्लंघन से ट्रंप को लगा 200 डॉलर का जुर्माना

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर शेयर ट्रेडिंग विवाद में घिर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एनवीडिया के करोड़ों डॉलर के शेयर खरीदे और बेचे, लेकिन तय 45 दिन की समयसीमा में इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। नियमों के उल्लंघन पर उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले भी देरी से जानकारी देने पर ट्रंप पर जुर्माना लग चुका है। अमेरिकी कानून के तहत राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को शेयर ट्रेडिंग की जानकारी समय पर देना जरूरी होता है, ताकि हितों के टकराव से बचा जा सके।
 


feature-top