भूमि सौदा मामला : रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका वापिस लिया

feature-top

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। याचिका में उन्होंने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया था। यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा की याचिका का विरोध किया था। अदालत ने सभी पक्षों के अधिकारों और दलीलों को खुला रखा है।


feature-top