भिलाई : विधायक राकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन

feature-top

वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक राकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति मिले। विधायक राकेश सेन ने बताया कि उनके बड़े भाई दिनेश सेन का 17/05/2026 की रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। अंतिम यात्रा उनके निवास वैशाली नगर से शाम 4 बजे राम नगर मुक्तिधाम भिलाई के लिए निकलेगी। ओम शांति। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है।


feature-top