छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ की कलेक्टर से मुलाकात, सुविधाओं पर हुई चर्चा

feature-top

रायपुर में छत्तीसगढ़ शासकीय-अर्धशासकीय वाहन चालक संघ 16105 के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष तारा चंद साहू के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात की। बैठक में चालकों की समस्याओं, सुरक्षा, कार्य व्यवस्था और सुविधाओं पर चर्चा हुई। संघ ने बताया कि ड्राइवर शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान जरूरी है। कलेक्टर ने समस्याएं ध्यान से सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संघ ने एक ईई द्वारा ड्राइवर से दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई पर आभार जताया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आगे भी सहयोग और नियमित संवाद बनाए रखने की मांग की। की अपील की


feature-top